कौशाम्बी, जनवरी 5 -- सदर तहसील क्षेत्र के पूरब पश्चिम शरीरा में एक पट्टे धारक से लेखपाल द्वारा पैसों की डिमांड करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि हल्का लेखपाल ने पैसों की डिमांड न पूरी होने पर पट्टे धारक के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। जबकि पीड़ित परिवार को इस जमीन का पट्टा चालीस साल पहले मिला था। पीड़ित पट्टा मिलने के बाद से उक्त भूमि पर काबिज होकर खेती करता चला आ रहा है। पूरब पश्चिम शरीरा नगर पंचायत निवासी नत्थू को चालीस साल पहले पट्टे की जमीन दी गई थी। तब से उस जमीन पर नत्थू का परिवार खेती करता चला आ रहा है। नत्थू की मृत्यु के बाद उक्त जमीन पर उनके बच्चों की वरासत भी सरकारी अभिलेखों में दर्ज हो चुकी है। संपूर्ण समाधान दिवस में घसीट व श्रीनाथ पुत्र नत्थू ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उक्त जमीन पर वह घर का निर्माण कर रह...