फिरोजाबाद, दिसम्बर 1 -- थाना मटसेना में बाबू लाल जैन पुत्र खेमराज निवासी मोहल्ला दुली थाना उत्तर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी मोती की फैक्ट्री विजयपुरा में है। श्रीकृष्ण निवासी दौकेली ने पट्टा की जमीन दिलाने के नाम पर उससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस कार्य में श्रीकृष्ण का साथी शमशाद अली निवासी रकाबगंज आगरा ने भी रुपयों की वसूली में साथ दिया। बाद में पता चला कि पट्टे की कोई जमीन उनके पास नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...