मधुबनी, जनवरी 15 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के पट्टी टोल चौक पर हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक मोहम्मद कयूम की पत्नी जैबुल खातून के आवेदन पर दर्ज मामले में नामजद आरोपी किराना दुकानदार भुल्ला (प्रचलित नाम) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, हैठीवाली गांव वार्ड संख्या 11 निवासी जैबुल खातून ने आरोप लगाया है कि उनके पति मोहम्मद कयूम की पीट-पीटकर हत्या की गई। 13 जनवरी की संध्या करीब 7:10 बजे पट्टी टोल निवासी मोहम्मद सद्दाम (पिता-अलाउद्दीन) अपने दो मित्र मोहम्मद नसीम और मोहम्मद कयूम के साथ कोठिया नव टोल से लौट रहे थे। इसी दौरान पट्टी टोल स्थित भुल्ला नामक किराना दुकान के पास बाइक रोककर गुटखा खरीदा गया। तीनो वही रुककर आपस मे बातची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.