मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। अहरौरा नगर के पट्टीकला भाग- तीन वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को भी हटवा दिया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करा दिया गया। अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं टूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिए निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर पट्टीकला भाग- तीन के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को नौ फरवरी के अंक में 'चौखट पर रुका विकास, लोग उदास' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कह...