महाराजगंज, जनवरी 17 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में पट्टीदार से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी की शाम करीब चार बजे उसका पट्टीदार उसकी पुत्रियों को बेवजह गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उर्मिला देवी की उंगली दांत से काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित दीपक पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...