मऊ, फरवरी 14 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। थाना घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पट्टीदार की हत्या मामले में हत्यारोपित 25 हजार के इनामिया पिता-पुत्र को पिउवाताल के डाड़ी तिराहा के पास से दबोच लिया। हत्यारोपित दोनों पिता और उसका नाबालिग पुत्र सात फरवरी को घोसी कोतवाली के खंतिया गांव में 45 वर्षीय पट़््टीदार रामभवन यादव की चाकू घोंपकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। कोतवाली पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद किया। हत्याकांड मामले में पुलिस टीम चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताते चलें कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतियां गांव निवासी 45 वर्षीय रामभवन यादव खेतीबारी करके जीविकोपार्जन करते थे। सात फरवरी की देर रात को पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई विजेंद्र यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.