देवरिया, फरवरी 20 -- महुआडीह। क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर में दो पट्टीदारों में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर के रहने वाले अंशु शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पट्टीदार उनके घर की दीवार पर पेंट करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने कमलेशिया पत्नी मनोहर, मोनू पुत्र मनोहर, सोनी व मोनी पुत्रीगण मनोहर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...