महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों पर घर का ताला तोड़कर जेवर, नगदी व जरूरी दस्तावेज उठा ले जाने का आरोप लगा है। प्रार्थिनी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटहरी कला निवासी आलमनारा निशा पत्नी मनौवर अली ने पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही निजामुद्दीन, फिरोज व मुख्तार से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि आए दिन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के कारण वह परिवार सहित जयपुर चली गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान 18 जनवरी 2026 को आरोपितों ने घर का ताला व बक्सा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर 19 जनवरी की भोर में पीड़िता को गांव से घटना की जानकारी दी गई। 112 पर कॉल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.