कौशाम्बी, मार्च 28 -- संदीपनघाट थाने के पन्नोई गांव में गुरुवार शाम पट्टीदारों ने रास्ते के विवाद में मां-बेटी को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पन्नोई गांव की कांति देवी पत्नी विक्रम सरोज ने बताया कि उसका चचिया ससुर से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम वह घर पर बैठी थी। इसी दौरान वह अपनी पत्नी और बेटी-बेटों के साथ उसके घर पहुंचा और उसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन सभी ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। मां को बचाने के लिए पहुंची उसकी पुत्री कोमल को भी पीटा। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.