कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के बाकरगंज कोरियों गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह मकान में दरवाजा लगाने की पुरानी बात को लेकर पट्टीदारों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। इससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने चीख-पुकार पर जुटे पीड़ित के परिजनों संग भी अभद्रता की। मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी रिंकू सिंह, अनिल सिंह, ओमप्रकाश व छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.