कौशाम्बी, फरवरी 3 -- करारी थाना क्षेत्र के थांभा अलावलपुर गांव की शोभा देवी ने बताया कि उसके पति सुरेश मौर्य परदेश में रहते हैं। पीड़िता की मानें तो एक फरवरी की दोपहर लकड़ी रखने की मामूली बात को लेकर देवर नरेश, जेठानी रामपति व जेवरानी संगीता गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...