कौशाम्बी, जनवरी 27 -- पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में पट्टीदारों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरियापुर निवासी जवाहर पुत्र स्व. लाला ने बताया कि पट्टीदारों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 25 जनवरी की दोपहर वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे सुमित, बेटी किरन व पत्नी को भी जमकर पीटा। इससे बेटे को गंभीर चोटें आईं। बेटी की नाक में रही सोने की कील टूटकर गिर गई। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सगे भाई पप्पू, लवकुश, अनिल तथा इनके परिवार के ही लक्ष्मण और उसकी पत्नी सुमन देवी के खिलाफ केस दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.