कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के बरमतपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि तीन फरवारी को सगा भाई रामकरन पारिवारिक बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे दौलत के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे व बहू को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...