कौशाम्बी, मार्च 16 -- कोतवाली क्षेत्र के ऐलई उर्फ बक्सीपार में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई। एक युवक को गंभीर चोट आई। लाठी के प्रहार से सिर फट गया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐलई उर्फ बक्शीपार निवासी अजय पाठक ने बताया कि पड़ोसी पट्टीदार शानू पाठक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शानू ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट देख पिता शंकर लाल बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। मारपीट में उसका सिर फट गया। झगड़ा होने की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.