कौशाम्बी, जुलाई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवकुमार पुत्र जगमोहन ने बताया कि रविवार की सुबह बड़ा भाई मूलचंद्र अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर अपनी पत्नी सुमन देवी व परिवार के छीगुरलाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी को भी पीटा। संदीपन घाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल दंपती का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.