कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गुलामीपुर (नसीरपुर) गांव की सुकुंती देवी ने बताया कि उसका पति मोनू मजदूरी करता है। पांच फरवरी की रात वह पति से फोन करके सब्जी लाने के लिए कह रही थी। तभी पट्टीदार स्वयं सब्जी ला देने की बात कहते हुए रूपये मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। झगड़े के डर से पीड़िता अपने पति के पास हर्रायपुर चली गई। पीछे से पहुंचे पट्टीदार सुरेंद्र, वीरेंद्र, ससुर पन्ना लाल व मनोज ने उसकी और उसके पति की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...