जौनपुर, फरवरी 14 -- गौराबादशाहपुर। सखैला में जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक परिवार पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर कई को घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। सखैला निवासी गीता देवी पत्नी त्रिलोकी सोनकर ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडा और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उनके साथ उनके पति त्रिलोकी, पुत्र विकास व विशाल और पुत्री अंजनी घायल हो गई। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...