आजमगढ़, सितम्बर 7 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला विकास खंड क्षेत्र के बरईपुर ग्राम सभा में पोखरे के पट्टे के विरोध में पंचायत भवन पर रविवार को ग्रामीणों ने लाठी- डंडा लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पोखरे का फर्जी तरीके से पट्टा करने का अरोप लगाया। उचित कार्रवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने 9 सितंबर को शाहपुर बाजार चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरईपुर गांव में दो बड़े पोखरा है, जो साठ बीघा में फैला है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन दोनों पोखरों का तहसील प्रशासन की मिली भगत से गांव के बाहर के एक व्यक्ति को गलत तरीके से पट्टा कर दिया गया है। इस पट्टे को लेकर पूरा गांव विरोध में है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव के लोग पोखरे का उपयोग सिंचाई, पशु-पालन, मत्स्याहार और जल वनस्पतियों के ...