हरिद्वार, नवम्बर 29 -- निर्मला छावनी के श्री शास्त्री निवास आश्रम के श्रीमहंत हरभजन सिंह शास्त्री की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। निर्मल भेख, षडदर्शन साधु समाज तथा अनेकों संत महापुरुषों ने पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तथा इस अवसर पर उनकी इच्छा तथा अंतिम वसीयत अनुसार उनके उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी इंद्रजीत सिंह को पगड़ी दस्तार भेंट कर तथा चादर तिलक विधि सर्व सहमति से संपन्न की गई। हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में सहमति बनी और फिर पट्टाभिषेक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...