गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के पटौदी स्थित व्यापारी मोहल्ला में ट्रैक्टर के लिए रास्ता मांगने पर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में लाठियों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक महिला और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए । पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ही पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पटौदी थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ता मांगने पर शुरू हुई गाली-गलौज वार्ड नंबर-16 व्यापारी मोहल्ला निवासी चंद्रभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ फरवरी की रात करीब 7 बजे वह अपना ट्रैक्टर घर खड़ा करने आ रहे थे। गली में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी रैहदू से कहा। आरोप है कि गाड़ी हटाने क...