समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड में स्थापित माता दुर्गा की सभी 38 प्रतिमाओं का नेत्रपट सोमवार अर्थात सप्तमी की शाम वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि- विधान के साथ खोल दिया गया। नेत्रपट खुलने की प्रतीक्षा में सभी प्रतिमा स्थलों के समीप श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंत्रोच्चारण के कारण उस क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया था। देवी प्रतिमाओं के नेत्रपट खुलने के बाद मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा स्थल पर उमड़ पड़ी। महिलाओं ने माता का खोईंचा भरकर आशीर्वाद मांगा। पटोरी में स्थापित देवी माता की सभी प्रतिमाएं अलग अलग स्वरूप में बनाई गई हैं। सभी प्रतिमाओं में कलाकार ने अपनी अद्भुत कलाकृति का समावेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.