समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी एवं इसके आसपास के क्षेत्र में शीतलहर का भीषण प्रकोप शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह पटोरी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण कनकनी के बीच दिन के 9:00 बजे के बाद तक पूरा शहर पूरी तरह कुहासे की चादर में लिपटा रहा। शहर की सड़कों पर सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 5 से 6 मीटर एवं 9:00 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 8 से 10 मीटर रही। इसके कारण सड़कों पर दिन में भी वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और उन्हें सुबह 9:00 बजे तक वाहनों की बत्ती जलाकर चलनी पड़ी। भीषण शीतलहर में सबसे बुरी स्थिति उन परिवारों की है जिनके पास ओढ़ने - बिछाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। दैनिक कामगारों को और भी परेशानी हो रही है। शहर के अंबेडकर चौक पर सुबह से ही श्रमिकों की भीड़ जमा होती है। ठंड से जूझने के लिए श्रमिकों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.