समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव में रविवार को एक विवाहिता की फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान चांदपुर धमौन निवासी दीनानाथ राय की पत्नी संजू कुमारी (25) के रूप में की गई है। महिला की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व दीनानाथ राय से हुई थी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। आशंका व्यक्त की जाती है कि महिला ने आत्महत्या कर ली होगी। वैसे पुलिस महिला के मायके वालों की प्रतीक्षा कर रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.