समस्तीपुर, फरवरी 20 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की एक बड़ी घटना टल गई। शुक्रवार की दोपहर में गांव में एक अधेड़ विक्षिप्त महिला को लोगों ने बच्चा चोर होने की आशंका जताते हुए घेर लिया। धीरे-धीरे हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने शोर शराबा करते हुए मॉब लिंचिंग की स्थिति उत्पन्न कर दी। मॉब लिंचिंग की घटना को टालने में गांव के मुखिया एवं पटोरी पुलिस के अधिकारी व बल ने अपनी अहम भूमिका निभायी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि विक्षिप्त महिला अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह से गांव के चार बच्चे गायब हो गए थे। गांव के लोग गायब बच्चों की तलाश कर रहे थे। बाद में सभी बच्चे समीप के गांव में खेलते हुए मिल गए। इस बीच बुलगानीन चौक, धमौन में कुछ लोगों की ...