सहरसा, फरवरी 12 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। जानकारी के अनुसार, सहरसा डीआईयू शाखा को सूचना मिली थी कि सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग से एक ट्रक के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और संभावित मार्ग पर जांच अभियान शुरू किया गया। डीआईयू शाखा एवं बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा, पुअनि ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ पटोरी बाजार के समीप छापेमारी की। शक के आधार पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक के नीचे बने गुप्त तहखाने से 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब फ्रूटी टाइप बताई जा रही है, जिसकी कुल मात्रा 518.4 लीटर है। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़...