समस्तीपुर, फरवरी 18 -- शाहपुर पटोरी,। पटोरी थाना क्षेत्र के सिरदिलपुर वार्ड सं - 02 निवासी पूजन राय के पुत्र मनीष राय उर्फ झगड़ू (30) की मौत हार्ट अटैक से दिल्ली में हो गई। मनीष दिल्ली में मजदूरी करता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई। बुधवार की सुबह उसका शव सिरदिलपुर स्थित उसके घर लाया गया। शव आते ही घर के लोग एवं सगे-संबंधी क्रंदन करने लगे। बुधवार को ही मनीष की अंत्येष्टि बुलगानीन गंगा घाट पर कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...