समस्तीपुर, मार्च 31 -- शाहपुर पटोरी। रविवार की दोपहर में पटोरी के सिरदिलपुर चौर में लगभग 10 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने आग से प्रभावित खेतों के चारों ओर की खेतों की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया ताकि शेष लोगों की खेत में लगी गेहूं की फसल बचाई जा सके। लोगों ने तुरंत कई पंपसेट से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां दो दमकल के साथ पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सिरदिलपुर निवासी हरेंद्र राय, जयलाल राय की खेत से लगी। घटनास्थल पर शराब की बोतल एवं पीकर फेंकी गई सिगरेट की टुकड़ी मिली है। इससे अनुमान किया जाता है कि जलती सिगरेट फेंक देने के कारण इतनी बड़ी घटना हुई। पीड़ित परिवारों में सिरदिलपुर निवासी हरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.