हाजीपुर, मार्च 9 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड के अफजलपुर गांव में रविवार को भाजपा जिला इकाई उत्तरी के द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह अंतर्गत अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम में जिला भाजपा उतरी के सभी पुराने एवं नये कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। भाजपा के वैशाली लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज के अफजलपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजबलाल साह व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शाह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी,दिन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के सीनियर नेता सह सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.