सिमडेगा, जनवरी 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पटेल समाज की बैठक सोमवार को शहर के आकांक्षा भवन में संपन्न हुई। बैठक में समाज के द्वारा वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। मौके पर वनभोज कार्यक्रम का स्थान एवं समय निर्धारित करते हुए 18 जनवरी को ठेठईटांगर के राजाडेरा करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि मात्र 500 रुपए प्रति परिवार निर्धारित की गई है। अन्य बैठक 11 जनवरी को निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार, आमोद रंजन, सुबोध कुमार, संजय राम, संजीव कुमार, रणजीत कुमार, उमाशंकर प्रसाद, सुधीर प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.