लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की बैठक मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान हाल ही में हुई असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए सामूहिक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की पत्नी उर्मिला पटेल, परेली निवासी शिक्षक श्रीकृष्ण वर्मा के पिता ठाकुर प्रसाद वर्मा, बेलाबोझी निवासी पंकज वर्मा की माता जी और झारा निवासी शिक्षक रमेश चंद्र वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में संरक्षक रामविलास वर्मा, भेखराम वर्मा, मूलचंद वर्मा, पटेल अशोक कनौजिया, अंकुर वर्मा, विजय कनौजिया, संदीप वर्मा, अमित वर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...