कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने नाइट स्कैचर्स को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में बीसीए लीजेंड ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने कलावती सुपर किंग्स को 128 रन से हराया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी मैदान पर हुए मैच में नाइट स्कैचर्स की टीम 22.4 ओवर में 113 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से अखिलेश ने 30 रन और सिद्धार्थ ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुल जैन ने पांच, गोपाल सिंह न तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से सनी ने 25 रन, आशीष बाजपेयी ने नाबाद 36 रन, आनंद ने नाबाद 50 रन बनाए। अंकुल जैन को मैन...