कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित संडे लीग में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें पटेल प्रॉपर्टीज, मेटाडोर फोम, ब्लू वॉरियर्स व राइजिंग वॉरियर्स ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। एचएएल मैदान पर खेले गए पहले मैच में कलावती सुपर किंग्स की टीम महज 87 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से राहुल सिंह ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुकूल जैन ने चार, जोएब खान ने तीन व सुशील राय ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पटेल प्रॉपर्टीज ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 88 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। टीम की ओर से शैलेंद्र व ओम मित्रा ने 26-26 रन की पारी खेली। अनुकूल जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कमला क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेटाडोर फोम ने 29.1 ओवर में 162 रन बनाए। टीम की ओर से बृजेश शर्मा ने 58 रन,...