संभल, नवम्बर 1 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों महान नेताओं के योगदान और देश निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कैथल गेट स्थित कांग्रेस नगर कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। उन्होंने आपातकाल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी देश को सशक्त बनाए रखा और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र की अखंडता के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। वहीं सरदार बल्लभभाई पटेल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.