रामगढ़, जून 12 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गुरुवार को शहर के पटेल चौक पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची से हजारीबाग कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। सैनी होटल के समीप में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रघुबर दास कुछ देर के लिए वहां रुके और कार्यकर्ताओं का हाल चाल भी लिया। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस कारण राज्य की जानता त्राहि त्राहि कर रही है। जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है, भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी। सरकार की गलत निर्णय और गलत नीतियों का हमलोग विरोध करते रहेंगे। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री राजू चतुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.