फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। एसजीएम नगर स्थित पटेल चौक क्षेत्र में लोगों के विरोध के बीच नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई बीच में रुक गई और बिना कार्रवाई के बेरंग लौट गई। हालांकि निगम ने अवैध निर्माणकर्ता को चेतावनी दी कि यदि जल्द इसे स्वंय नहीं ढहाया तो इसे नगर निगम ढहा देगा। पटेल चौक पर बड़खल रोड की तरफ स्थित एक दुकान का निर्माण लंबे समय से विवाद में बना हुआ है। करीब डेढ़ महीने पहले निगम ने इस संरचना को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद दुकानदार ने फिर से टीन शेड डालकर मार्बल की दुकान खड़ी कर ली। शुक्रवार को निगम इसी निर्माण पर दोबारा कार्रवाई करने पहुंचा था। जैसी ही निगम की जेसीबी ने दुकान के बाहर तोड़फोड़ शुरू की। आसपास के दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया और संबंधित दुकान के आगे अपनी रेहड़ियों का लगा दिया। इसी बीच उच्च अधि...