बगहा, दिसम्बर 27 -- बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सतीश कुमार (21), पिता सुभाष प्रसाद गोपालपुर थाना क्षेत्र के झाखंडा गांव निवासी के रूप में हुई है। सतीश बीते 22 दिसंबर से पटेल चौक स्थित एक मवेशी दवा दुकान पर काम कर रहा था। शनिवार करीब 4 बजे एक ग्राहक दवा खरीदने दुकान पहुंचा और दुकान मालिक दीपक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उस समय दिल्ली में मौजूद दीपक ने ग्राहक से कहा कि दुकान के पीछे मौजूद युवक से दवा ले लें। जब ग्राहक पीछे गया तो उसने सतीश को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई। जिन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दि...