जामताड़ा, जनवरी 28 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा शहर के पटेल चौक पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की एक अनोखी और प्रेरणादायक परंपरा देखने को मिली। पटेल सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष दैनिक मजदूर रंजीत बाउरी ने तिरंगा फहराया। बताया जाता है कि पटेल चौक पर पिछले 26 वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज के दबे-कुचले तबके से जुड़े मजदूर, सफाईकर्मी, रिक्शाचालक अथवा मेहनतकश लोगों के हाथों झंडोत्तोलन कराया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष रंजीत बाउरी को यह गौरव मिला, जो मजदूरी के साथ-साथ फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं झंडोत्तोलन के बाद रंजीत बाउरी ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी तिरंगा फहराने का अवसर मिलेगा। तिरंगा फहराकर उन्हें गर्व और सम्मान की अनुभूति हुई। इसके लिए उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.