कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में सोमवार को खेले गए मैच में पटेल एकादश ने मां अंबे एकादश को 76 रन से हराया। श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल एकादश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से सरस यादव ने 43 गेंद पर 73 रन और पृथ्वी ने 42 गेंद पर 69 रन की शानदार पारी खेली। मैच के अंतिम ओवरों में कृष्णा ने 19 गेंद पर 37 रन की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में उदय ने तीन और प्रवीन ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मां अंबे एकादश की टीम 19.4 ओवर में 136 रन ही बना सकी। टीम की ओर से देवेश ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। गेंदबाजी में राम रतन व आदित्य मौर्या ने दो-दो और कृष्णा व अखिलेश ने एक-एक विकेट लिया। सरस यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।...