देहरादून, फरवरी 23 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 44 पटेल नगर में सोमवार को विधायक निधि से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि नव निर्मित कॉलोनी में काफी समय से सड़क की समस्या थी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद स्वीकृति की सभी प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के माध्यम से हर वार्ड में विकास कार्य चल रहे हैं। मौके पर पूर्व पार्षद गोविंद मोहन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...