देहरादून, मार्च 6 -- बस्ती बचाओ आंदोलन के तहत विभिन्न जन संगठनों ने पेटलनगर में लालपुल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने रिस्पना-बिंदाल पर एलिवेटेड सड़क की योजना को निरस्त करने और बस्तियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की है। इसके लिए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को जन संगठनों से जुड़े लोग लालपुल पर एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार रिस्पना-बिंदाल नदी के ऊपर एलिवेटेड सड़क की योजना पर काम कर रही है, जो कि उचित नहीं है, इससे बस्तियों को खतरा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए इस योजना को निरस्त कर बस्ती के लोगों के साथ मालिकाना हक देने का जो वायदा किया है, उसे पूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस्तियों को किसी तरह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.