देहरादून, जनवरी 31 -- वार्ड संख्या 44-पटेलनगर पश्चिम के स्थानीय निवासी कपिल अग्रवाल, विभा अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल ने शनिवार को अपने गुरु प्रेमानंद जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से श्रीजी और ठाकुर श्री कृष्ण जी का विवाह उत्सव हर्षोल्लास से आयोजित किया। पार्षद डॉली रानी मोहन की मौजूदगी में प्रात: राधे रानी जी के साथ सभी को मेहंदी लगाई गई। भजन संकीर्तन के बाद राधा रानी जी और कृष्णा जी के भक्तों को भोजन प्रसाद भी करवाया गया। ठाकुर जी की बारात ढोल नगाड़ो तथा आतिशबाजी के साथ निकाली गई। बारात का स्वागत श्री श्याम सुंदर मंदिर में हुआ। कपिल अग्रवाल, विभा अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल ने अपने आवास पर बारात का स्वागत किया। इस मौके पर स्वाति हिमानी, श्वेता, परीक्षा, सारिका,अंजू चोपड़ा, मंजू चोपड़ा, सोनम, मीना वाधवा, साधना कपूर, श्यामा बक्शी, रूपा आनंद बहुत से ...