चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 17 पटेल नगर में प्रशासन की लापरवाही अब जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से नाली की पटिया टूटी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है। यह कोई गली या सुनसान रास्ता नहीं, बल्कि चालीस फीट रोड से काली मंदिर रोड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां से दिन-रात सैकड़ों लोग गुजरते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.