मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास पटिया विहीन नाली के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ नाली खुली होने के कारण हादसे का भी डर सताए रहता है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से समस्या के निदान की मांग उठाया है, जिससे लोगों की परेशानी का त्वरित निदान किया जा सके। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी वाले मुंशीपुरा ओवरब्रिज से होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। वैसे यहां पर जल निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली के ऊपर पटिया नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय क्षेत्र के निवासी फैजल अंसारी, सुबाष, जयदीप यादव, अरुण कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए नाली तो बनाया गया...