आगरा, नवम्बर 16 -- पटियाली व सिढ़पुरा पुलिस ने समाज में भय फैलाने वाले एक-एक आरोपी के विरुद्ध डीएम के आदेश के बाद जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर जिला बदर के नोटिस चस्पा किए हैं और मुनादी भी कराई है। डीएम के द्वारा जिला बदर करने पर दोनों आरोपी छह माह तक जिला से बाहर रहेंगे। रविवार को सिढ़पुरा के कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक ने मोहल्ला लोहिया नगर में जिला बदर किए गए अल्तस के घर पर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। पुलिस ने अल्तमस के घर पर ढोल-नगाढ़ा बजाकर जिला बदर होने की कार्रवाई कराई है। जिला बदर की दूसरी कार्रवाई पटियाली पुलिस ने की है। डीएम प्रणय सिंह के आदेश के बाद कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने गांव करनपुर में पहुंचकर जिला बदर किए गए विनोद यादव के घर पर नोटिस चस्पा किए हैं। पुलिस के अनुसार विनोद पर अवैध...