पौड़ी, अगस्त 14 -- पाबौ ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा (पटालखणी) में कोटलीगाड़ नदी का जल स्तर बढ़ने से भूकटाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में छानी में अतिवृष्टि से कोटलीगाड़ का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे ग्रामीणों के 2 नाली से अधिक सिचिंत खेत बह गए है और अब भूकटाव होने से आवासीय भवनों को भी खतरा हो गया है। लगातार भूकटाव होने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण हुकुम सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश डोभाल, केवल चौहान, देवेश डोभाल, मनोज सिंह चौहान, जयदेव चौहान, मंजू देवी चौहान आदि ने बताया कि लगातार हो बारिश से और छानी गांव में अतिवृष्टि के बाद से ग्राम पंचायत कोटा (पटालखणी) में नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जिससे ग्रामीणों की दो नाली से अधिक संचित भूमि पूर्ण रूप से बह गयी है। साथ ही फलदार, छायादार और चारपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.