फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को बीमारों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज सांस फूलने और आंखों में जलन के इलाज के लिए पहुंचे। इसके पीछे दीपावली पर फोड़े गए पटाखों का असर माना जा रहा है। डॉक्टर ने बीमारों को देखा और बचाव के तरीके बताये। सुबह आठ बजे के बाद ओपीडी में बीमारों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक बीमारों की लाइन लग गयी। ओपीडी के लिए 840 पर्चे बने। नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ साथ चेस्ट फिजीशियन के पास बीमारों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। आंखों में जलन, सासं फूलने के मरीज सबसे ज्यादा इलाज के लिए पहुंचे। इसमें पचास साल के ऊपर के मरीजो की संख्या ज्यादा थी। किसी को सांस फूलने के चक्कर में तेज खांसी भी आ रही थी। एलर्जी को लेकर भी दिक्कत थी। ऐसे मरीजों को डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.