फिरोजाबाद, अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद। दीपोत्सव का त्योहार बीतने के बाद भी कांच नगरी की आबो हवा अभी तक साफ नहीं हो सकी है। दीपावली के पांचवे दिन शहर में वायु प्रदूषण निर्धारित मानक से करीब डेढ़ गुना बढ़ा रहा। शुक्रवार को सुबह शहर के वातावरण में करीब 4 घंटे तक धुंध छाई रही। जिसकी वजह से आमजन मानस को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। वातावरण में छाई धुंध के चलते सुबह अनेक बुजुर्ग लोग टहलने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं दूसरी ओर सांस के रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ी रही। शुक्रवार को सुबह शहर के वातावरण में प्रदूषणकारी धुंध छा गई। जो कि करीब 4 घंटे तक छाई रही। जो कि बाद में धूप खिलने पर यह धुंध धीरे-धीरे गायब हो गई। बताते चलें कि दीपावली की रात को शहर में जमकर आतिशबाजी चलाई गई थी। इसी तरह बुधवार शाम को गोवर्धन पूजा और भाई दौज के दौरान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.