फरीदाबाद, जनवरी 4 -- पलवल। उटावड़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और तैयार पटाखे बरामद किए। फैक्टरी मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जीरा रोड़ी प्लॉट के पास एक टीन शेड में बिना किसी लाइसेंस के बच्चों के माचिस पटाखे बनाए जा रहे हैं और उनकी सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को पटाखे बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शामली, उत्तर प्रदेश निवासी जोनी के रूप में हुई। जोनी ने बताया कि इस अवैध फैक्टरी का मालिक चीनू है, जो भी शामली का रहने वाला है। पुलिस ने जब पटाखे बनाने स...