मथुरा, अक्टूबर 23 -- थाना मांट के अंतर्गत मांट राजा में गुरुवार रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को भर्ती करा आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस समेत गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मांट जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात मांट राजा निवासी युवक आशीष पड़ोसी कुशलपाल के घर के समीप पटाखे चला रहा था। इससे परेशान होने पर कुशल पाल ने आशीष से घर के सामने पटाखे न चलाने की बात की। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गयी। इसके चलते आशीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर कर दिये। इस दौरान कुशल पाल के हाथ में गोली लग गयी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में परिजन उसे उपचार को ले गये। विवाद के दौरान गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.