बदायूं, अक्टूबर 4 -- बदायूं। शहर के एक गार्डन में पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजाराम यादव ने अग्नि आपदा से बचाव की जानकारी दी। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजाराम यादव एवं अशोक तोमर राज्य प्रशिक्षक पंचायती राज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जानकारी ही घटना होने के स्थान को सुरक्षित करने के साथ ही जन हानि और होने वाले संभावित हानि को कम कर सकती है। दीपावली पर पटाखों का प्रयोग करते समय ढीले कपड़े न पहनें। पटाखों को चलाते समय अग्नि श्मन यंत्र और पानी, रेत आदि जरूर रखें। अशोक तोमर, विकास पटेल, अनुज सक्सेना, सुषमा राठौर, रूपेंद्र पटेल, लव कुमार सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...